फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वामी विवेकानंद पार्क के पास टूटी सड़कों से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-56 स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के आसपास की टूटी सड़कों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिर्फ सड़कें ही नहीं, क्षेत्र में फुटपाथ, पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाए गए वर्षा जल संचयन सिस्टम भी टूट चुके हैं और अब वे गंदगी से पटे पड़े हैं। स्थानीय निवासी हरिकेश ने बताया कि यह साइबर सिटी की सबसे अहम और महंगी जगहों में से एक है लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। टैक्स देने के बाद भी लोगों को नारकीय हालात में रहना पड़ रहा है। वहीं, बिमला कांत का कहना है कि टूटी सड़कों के कारण आए दिन हादसे होने का डर बना रहता है और कचरे की वजह से महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें