फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गढ़ी हरसरू गांव में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चार दिवसीय खेल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसमें फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले हुए। फुटबॉल में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। एफसी फतेहाबाद विजेता रही, जबकि जेएफसी करोंथा-ए दूसरे और जेएफसी करोंथा-बी तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कबड्डी में छह टीमों ने भाग लिया। मिर्जापुर हिसार ने पहला, मिर्डा जींद ने दूसरा और सिद्धीपुर लोहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में भोला पहलवान विजेता रहे और उन्हें दो लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट का आयोजन वार्ड नंबर-1 के पार्षद जुगमिंदर यादव और आयोजन समिति ने ग्रामीणों के सहयोग से किया। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर, डिप्टी मेयर रीमा दीपक चौहान समेत नगर निगम मानेसर के पार्षदों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें