फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। गांव नौरंगपुर और हयातपुर के सरकारी स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और गीले व सूखे कचरे को अलग रखने की जानकारी दी गई। अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बेहतर योगदान देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना जरूरी है। इससे वे स्वयं स्वच्छता का ध्यान रखने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे। ‘कूड़े से आजादी’ अभियान के तहत विद्यार्थियों से स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की गई। उन्हें सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा नहीं फेंकने और हमेशा कूड़ेदान का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें