फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाटिका सेवन लैंप सोसाइटी में प्लास्टर गिरा, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में कोई नहीं था, हो सकता था बड़ा हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दो दिन की बरसात के बाद एक बार फिर से शहर में एक सोसाइटी के फ्लैट से प्लास्टर गिरने की घटना हुई है। सेक्टर-82 स्थित वाटिका सेवन लैंप सोसाइटी में इमारत की छठी मंजिल से फ्लैट का प्लास्टर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग है कि उस समय कार में कोई नहीं था, नहीं तो कोई हादसा हो सकता था।
पिछले कुछ महीनों में शहर की अलग-अलग सोसाइटियों में फ्लैट की छतों से दीवारों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार को हुई इस घटना से निवासियों में एक बार फिर से दहशत है। निवासी कहते है कि अगर प्लास्टर का यह हिस्सा किसी व्यक्ति पर गिर जाता तो हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने कहा है कि जिस तरह घरों से प्लास्टर गिर रहा है, उससे लगता है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां के रखरखाव को लेकर कई बार शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन में फ्लैट से कंक्रीट और प्लास्टर झड़ कर गिरने का मामला सामने आया था। इससे पहले सेक्टर-95 स्थित रामसन क्षितिज सोसाइटी में, सेक्टर-53 सनसिटी सोसाइटी, सेक्टर-90 स्थित डीएलएफ न्यू टाउन हाइट्स में, सेक्टर-77 स्थित उमंग विंटर हिल्स सोसाइटी में, सेक्टर-88 ए गोदरेज ओएसिस सोसाइटी में, सेक्टर-109 स्थित ब्रिक्स लुंबिनी सोसाइटी में, सेक्टर-37 डी स्थित बीपीटीपी सेरेन में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें