फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में वाहनों का प्रवेश रोकने की योजना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर बाजार को अतिक्रमण व जाममुक्त बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की योजना अधर में चली गई है। दरअसल, बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक से सदर बाजार के व्यापारी व दुकानदार संतुष्ट नहीं है। व्यापारियों को आशंका है कि वाहनों का प्रवेश अवरुद्ध होने से खरीदार बाजार में आने से कतराएगा और इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

व्यापारियों के सख्त रुख को देखते हुए निगम ने सदर बाजार में आगामी एक सप्ताह तक वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करने की योजना स्थगित कर दी है। योजना के मुताबिक 26 परवरी से 4 मार्च तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगना था। व्यापारियों का कहना है कि सदर बाजार के आसपास कोई पार्किंग भी नहीं है। ऐसे में बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले वाहन चालकों के पास वाहन को कहीं अन्य जगह खड़ा करने का कोई विकल्प भी नहीं है। ऐसे में खरीदार बाजार से दूरी बनाएंगे।
यह थी निगम की योजना :
निगम ने सदर बाजार में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने व बच्चों के लिए झूले आदि लगाने की योजना बनाई है। बाजार में अतिक्रमण हटाकर फूलों वाले पौधों के गमले भी लगाने की तैयारी व नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले ही निगम अधिकारियों को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों ने निगम के इस फैसले के खिलाफ सदर बाजार को बंद करने की भी चेतावनी भी दी है। ऐसे में सदर बाजार को वाहन मुक्त करने के ट्रायल को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इस संदर्भ में व्यापारी सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें