फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अब विकास कार्यों को दें गति’

विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सांख्यिकी तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है, ऐसे में विकास कार्यों को गति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित इस बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने गुरुग्राम की जनसंख्या के लिहाज से ओल्ड ऐज होम बनवाने पर बल दिया और अधिकारियों को इसके लिए सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में मेयर मधु आजाद ने बताया था कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम बनवाने की मांग उठ रही है।
इन विकास कार्यों के बारे में ली जानकारी
बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों की मार्केट, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग, सामुदायिक केेंद्रों के निर्माण, ऑटो मार्केट, ट्रांसपोर्ट मार्केट, मल्टीलेवल पार्किंग, आईएमटी मानेसर में गोल्फ कोर्स को शुरू करने, एचएसआईआईडीसी द्वारा अधिगृहीत 162 एकड़ भूमि, ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को दोबारा विकसित करने समेत अन्य विषयों पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

सेक्टर-4 में शुरू हुआ जीर्णोद्धार का काम
बैठक में बताया गया कि कई सेक्टरों के मार्केट की स्थिति खराब है, जिसके जीर्णोद्धार की दरकार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से यह कार्य करवाया जाएगा लेकिन इसके बाद इनका रखरखाव होना आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि निगम के द्वारा सेक्टर-4 से बाजारों के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है।
खाली पड़ी जमीन की होगी चारदीवारी
शहर में खाली पड़ी एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की जमीन की चारदीवारी करवाने का निर्णय लिया गया। इस जमीन पर चारदीवारी के साथ हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि सेक्टर-45 में मार्केट विकसित करने के लिए 25 दुकानों की नीलामी हो चुकी है। बीच में कोरोना के चलते काम रुका लेकिन अब फिर से इस पर काम शुरू हो गया है।
बाजारों में बड़ी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव
एचएसवीपी प्रशासक जितेंद्र यादव ने बताया कि ऑटो मार्केट और ट्रांसपोर्ट मार्केट बनाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इन बाजारों में दुकानें कम होंगी और बड़ी पार्किंग भी बनाने का प्रस्ताव है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में सदर बाजार के पास पशु अस्पताल की जमीन तथा कमान सराय वाली जगह पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने मल्टीलेवल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गांव मोहम्मदपुर झाड़सा, खांडसा तथा गाडौली खुर्द में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण को लेकर की गई चर्चा में एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने बताया गया कि यह मामला नगर निगम को स्थानांतरित करने के लिए सरकार को भेजा जा चुका है।
मानेसर के गोल्फ कोर्स को शुरू करने के निर्देश
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आईएमटी मानेसर में बने 8 हॉल के गोल्फ कोर्स को दोबारा शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि गोल्फ कोर्स में लगभग तीन हजार सदस्य हैं। गांव नाहरपुर कासन में अधिगृहीत की गई जमीन में तालाब व जोहड़ के आने का मामला केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया गया, जिसमें उन्होंने पुराने जलाशयों का स्वरूप नहीं बदलने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर मेयर मधु आजाद, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जितेंद्र यादव, नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह, संपदा अधिकारी विवेक कालिया, एचएसआईआईडीसी उद्योग विहार के एस्टेट मैनेजर सुनील पालीवाल और आईएमटी मानेसर के एस्टेट मैनेजर आर के जिंदल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें