फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोकने के लिए कहने पर गाड़ी वापस ले जाने लगा चालक, पुलिस ने रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस की गो रक्षा प्रकोष्ठ ने केएमपी टोल के पास कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरी एक पिकअप पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, टीम केएमपी मानेसर टोल पचगांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिकअप तेज रफ्तार और लापरवाही से आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया।


पूछताछ में चालक ने अपना नाम कपिल निवासी सराय औरंगाबाद, बहादुरगढ़ बताया। पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें दो गाय और एक बछड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास गोवंश ले जाने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी गोवंश को बहादुरगढ़ से राजस्थान के भिवाड़ी की तरफ ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूचना मिलने के बाद थाना बिलासपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गो रक्षा प्रकोष्ठ, गुरुग्राम और थाना बिलासपुर पुलिस आगे की जांच कर रही है। मौके पर पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें