फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंडल आयुक्त ने फसल खराबे का किया भौतिक निरीक्षण

Sat, 04 Oct 2025 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव मालब व आकेड़ा के खेतों में पहुंचे मंडल आयुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून ने शनिवार को गांव आकेड़ा व मालब में खेतों का दौरा किया। जिन किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जलभराव व बारिश के कारण खराब हुई फसलों का ब्यौरा दर्ज किया था, उन फसलों का भौतिक सत्यापन किया।
आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि बारिश व जलभराव के कारण खराब हुई फसलों के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल ओपन कर खराबे का विवरण दर्ज करवाया था। कुछ किसानों ने फसलों का विवरण सही दर्ज नहीं किया। जिस कारण डाटा मिसमैच श्रेणी में आ गया। आज खराब हुई फसलों तथा इस मिसमैच डाटा का ही सत्यापन किया जा रहा है ताकि किसानों को उसके नुकसान का उचित भुगतान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान किसानों द्वारा ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर दर्ज किए गए नुकसानों के ब्यौरे की मौके पर जांच-पड़ताल की और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मिसमैच डाटा की फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया।
उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति, जलभराव की मात्रा और प्रभावित क्षेत्रफल की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद पटवारियों, कानूनगो और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित किसानों का डाटा सटीक व समय पर पोर्टल पर अपडेट किया जाए, ताकि किसी पात्र किसान को राहत राशि से वंचित न रहना पड़े। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम नूंह अंकिता पुवार भी मौजूद थी।
विज्ञापन


उपायुक्त अखिल पिलानी ने भी मिसमैच डाटा का किया फिजिकल निरीक्षण

उपायुक्त अखिल पिलानी ने भी शनिवार को जिले के गांव अडबर व उजीना में पहुंचकर बारिश व जलभराव के कारण खराब हुई फसलों के नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति हो तो तत्काल अपने संबंधित पटवारी या राजस्व अधिकारी से संपर्क करें। इसी प्रकार एसडीएम नूंह अंकिता पुवार ने भी गांव कोटला व अडबर के खेतों में पहुंचकर मिसमैच डाटा का फिजिकल सत्यापन किया। इस अवसर पर उनके साथ राजस्व विभाग के अधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें