फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाली सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेज जमा करवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी व निजी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए खाली रह गई सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, शनिवार को खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेज जमा करवाएं। विद्यार्थियों के आवेदन लेने के साथ उनके दस्तावेजों की जांच की गई और उपलब्ध सीटों के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

आज दोबारा से खोला जाएगा पोर्टल
9 अगस्त को ऑनलाइन दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी नए सिरे से पंजीकरण करने के साथ आवेदन में बदलाव भी कर सकेंगे। इसके बाद 10 से 16 अगस्त तक खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी। इस चरण में 100 रुपये लेट फीस निर्धारित की गई है। इसके बाद 17 से 23 अगस्त तक भी खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग का अवसर मिलेगा। इस अवधि में 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विभाग का उद्देश्य पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद खाली रह गई सीटों को भरना है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। लिस्ट में शामिल छात्र सोमवार रात 12 बजे तक दाखिला फीस जमा कर सकेंगे। -संजय कात्याल, नोडल अधिकारी, सेक्टर-9 कॉलेज, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें