फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम हिस्से को खोलने से लोगों को मिलेगी राहत : केंद्रीय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने गडकरी से मुलाकात कर नेशनल हाईवे की योजनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संसद स्थित कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने गुरुग्राम में बने द्वारका एक्सप्रेसवे के भाग को जल्द शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने गडकरी से कहा कि गुरुग्राम के भाग को शुरू करने के बाद यहां के निवासियों को राहत मिलेगी। गुरुग्राम जिले के द्वारका एक्सप्रेस का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, अगर कहीं काम अधूरा भी है तो उसे जल्द पूरा कर लिया जाए।
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने के पुराने निर्देश को याद दिलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की ओर से उसे डी लिंक किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि, एलिवेटेड रोड के लिए 100 करोड़ रुपये घोषणा के अनुसार पहले मंजूर किए जा चुके हैं। बैठक में मौजूद एनएचएआई अधिकारियों ने परिवहन मंत्री को जानकारी दी की गुरुग्राम- रेवाड़ी -पटौदी मार्ग के निर्माण में देरी व जीएमडीए द्वारा यूटिलिटीज को हटाने में देरी व जीएमडीए द्वारा मेट्रो की लाइन के पिलर पर स्थिति स्पष्ट न करने चलते वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। गडकरी ने मौके पर ही एनएचएआई से दूरभाष पर बात की और इस विषय पर जल्द बैठक बुलाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगले हफ्ते उनकी मौजूदगी में जीएमडीए व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक की जाए। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने राव इंद्रजीत को भी कहा कि वे जीएमडीए के अधिकारियों की बैठक लेकर पब्लिक यूटिलिटीज को जल्द से जल्द शिफ्ट करने के निर्देश दें। खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने की चर्चा करते हुए राव इंद्रजीत ने गडकरी से कहा कि टोल के लिए पूर्व में दिए गए समय अवधि पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी टोल शिफ्ट करने के लिए दूसरी जगह देने को तैयार है। इसलिए टोल को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए। गडकरी ने अधिकारियों से हरियाणा सरकार द्वारा दी गई जमीन के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम -रेवाड़ी -पटौदी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में हो रही देरी पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि वे दो बार इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं और अधिकारियों को भी अनेकों बार बैठकों में निर्देश देने के बाद भी योजना में तेजी नहीं आई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि पटौदी से रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण तेज गति से पूरा होने जा रहा है। जबकि, गुरुग्राम से पटौदी राष्ट्रीय राजमार्ग में जीएमडीए द्वारा अनेक स्थानों पर यूटिलिटी को शिफ्ट करना है। भारत माला परियोजना के अंतर्गत बन रहे रेवाड़ी नारनौल रोड के आउटर बाईपास के काम को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें