फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के पॉश एरिया डीएलएफ की मार्केट में चल रहा था अवैध धंधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया। इसमें पांच को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। वहीं, तीन को मामले की जांच में शामिल किया है।
एसीपी अपराध के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि डीएलएफ कुतुब प्लाजा मार्केट में बने दो स्पा सेंटर यूनिक स्पा और लोटस स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची और बोगस ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा गया। यहां उसने जब मामले की पड़ताल की तो सूचना सही पाई गई, जिसके बाद टीम को इशारा कर दिया गया।
विज्ञापन

इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर, सहित ग्राहकों को काबू किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि चक्करपुर के रहने वाले मेहर मिस्त्री उर्फ प्रीतम और सुजीत द्वारा यह स्पा सेंटर चलाए जा रहे थे। यहां से एक महिला को भी काबू किया गया है। इनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसीपी अपराध बोले

मामले में एसीपी अपराध वरुण दहिया का कहना है कि मामले की जांच के दौरान और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। फिलहाल तीन आरोपियों को जांच में शामिल किया गया है। मौके से पकड़े गए पांच आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इन सभी की जानकारी पुलिस ने अपने पास सुरक्षित कर ली है। जांच के दौरान इनसे एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें