समस्या का समाधान न होने पर एमवन-ए सेक्टर वासियों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। रविवार को जर्जर सड़क से परेशान एमवन-ए सेक्टर के निवासियों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क की मरम्मत कराने को लेकर कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, परंतु किसी भी विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
समस्या से परेशान निवासियों ने चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 450 परिवार रहते है। सोसाइटी तक जाने के लिए सड़क जर्जर है और कीचड़ से भरी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। इस संबंध में सीएम विंडो पर भी शिकायत दी गई है, परंतु समाधान नहीं हो पाया है। निवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। विनोद कुमार ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।