फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर पेड़ से टकराई, दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घायल, कार की टक्कर से बिजली का पोल भी टूटा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार साउथ सिटी में रहने वाली 22 वर्षीया छात्रा हिमांशी अनेजा शनिवार की रात अपने दोस्त ईशान, भव्या माथुर, वाणी रसवंत, आभा मेहरा के साथ होंडा सिटी कार से सेक्टर-70 की एक सोसाइटी में दोस्त गौरांश के घर गए थे। गौरांश अपनी पढ़ाई के लिए यूके जा रहा था। इसलिए सभी दोस्त उससे मिलने के लिए गए थे। रविवार की सुबह सभी कार में सवार होकर वापस अपने घरों की ओर आ रहे थे। गाड़ी को ईशान चला रहा था और हिमांशी उसके साथ आगे वाली सीट पर थी। जबकि पीछे वाली सीट पर भव्या, वाणी और आभा बैठी थीं। सुबह करीब 5.50 बजे उनकी कार सेक्टर 31-40 की रेड लाइट के पास पहुंची तो सामने से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी। जिस पर ईशान ने कार को बाई तरफ सर्विस लेन पर मोड़ा तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान बिजली का पोल भी टूट गया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को राहगीरों ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ईशान और भव्या को मृत घोषित कर दिया। ईशान पालम विहार से बीबीए कर रहा था और भव्या एलएलबी कर रही थी। घायल हिमांशी, वाणी और आभा अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीपीएस में सभी एक साथ पढ़ते थे
सभी ने डीपीएस में 12 वीं तक एक साथ पढ़ाई की थी। उसके बाद सभी अलग-अलग शिक्षा ले रहे हैं। गौरांश यूके पढ़ने के लिए जा रहा था। इस लिए सभी उससे मिलने के लिए आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें