फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़े की समस्या से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एम्स्टोरिया में कुछ दिन से नहीं उठाया जा रहा था कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली से पहले कूड़ा जमा होने के कारण सोसाइटी कूड़ा घर बन रही है। इसे शीघ्र हटाकर सोसाइटी को साफ सुथरा बनाया जाए। इसी मांग को लेकर सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में थैला लेकर खुद कूड़ा सफाई करने में जुटे लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के नए प्रोजेक्ट के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद हाथों में कूड़े का थैला लेकर पूरी सोसाइटी का चक्कर लगाया।
विज्ञापन

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए की प्रधान नीलम और पति रामवीर सिंह, महासचिव सोमवीर सिंह, प्रतिनिधि कृष्ण चावला, कोषाध्यक्ष मनोज गेरा समेत कई निवासी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कृष्ण चावला ने बताया कि दिवाली आने वाली है मगर सोसाइटी में कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण जगह-जगह गंदगी जमा हो गई है। बिल्डर प्रबंधन बाहर से आने वाले वेंडर को भी रोक रहे हैं। गंदगी से त्रस्त निवासियों ने इसी बात को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें