फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संदिग्ध मैसेज आने के बाद खाते से कटे 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने किसी से बैंक खाता विवरण व ओटीपी साझा नहीं किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक महिला के बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रुपये निकलने से पहले महिला के पास संदिग्ध मैसेज आए थे। पीड़िता ने किसी भी व्यक्ति से अपना बैंक खाता विवरण या ओटीपी साझा नहीं किया।
विज्ञापन

सेक्टर-70 निवासी विम्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 75 हजार रुपये डेबिट हो गए। रुपये निकलने से कुछ दिन पहले विम्मी को बैंक के माध्यम से संदिग्ध संदेश मिले थे कि अज्ञात व्यक्ति मुझसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। विम्मी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कोई व्यक्तिगत बैंकिंग विवरण या ओटीपी किसी व्यक्ति से साझा नहीं किया। वहीं, किसी संदिग्ध लिंक पर भी क्लिक नहीं किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ साइबर अपराध थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें