फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से उबरने के बाद भी थकान, कमजोरी से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम (पंकज मोहन मिश्रा )। कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद भी स्वास्थ्य संबधी समस्याएं मरीजों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। स्थिति यह है कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में बनाई गई पोस्ट कोविड ओपीडी में रोजाना 5 - 7 मरीज आ रहे हैं। ये मरीज थकान, कमजोरी, सिर दर्द, बदन दर्द, याददाश्त में कमी समेत अन्य समस्याओं के जूझ रहे हैं। हालांकि, दवाएं देने से अधिकांश समस्याएं ठीक हो जा रही हैं और मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आ रही है लेकिन पिछले करीब एक माह में पोस्ट कोविड ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों में हो रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए करीब तीन माह से भी ज्यादा समय से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। वैसे तो रोजाना यहां औसतन 5 - 7 मरीज ही आ रहे हैं लेकिन कई बार एक दिन में आने वाले मरीजों की संख्या 10-12 तक भी पहुंच जाती है। नागरिक अस्पताल में संचालित पोस्ट कोविड ओपीडी में तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो बारी-बारी से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देते हैं।
डॉक्टर दे रहे व्यायाम की सलाह
नागरिक अस्पताल की पोस्ट कोविड ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में बदन दर्द व थकान की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं, कई मरीज सांस लेने में दिक्कत, गला खराब होने व अनिद्रा की समस्या से भी ग्रस्त हैं। पोस्ट कोविड ओपीडी में आने वाले मरीजों को डॉक्टर दवाएं देने के साथ ही शारीरिक मेहनत करने, योग, व्यायाम को अपनाने व तनावमुक्त रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 - 4 फीसदी की दोबारा कोविड जांच
राहत की बात यह है कि संक्रमण को मात देकर दोबारा संक्रमित होने का जिले में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। अब तक पोस्ट कोविड ओपीडी में आने वाले मरीजों में से करीब 3 - 4 फीसदी मरीज ही ऐसे हैं, जिनमें कोविड के लक्षण दिखने के बाद उनकी दोबारा जांच कराई गई है। मालूम हो कि जिले में अब तक करीब 53 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिसमें से 50 हजार से ज्यादा स्वस्थ भी हो चुके हैं।
गुरुग्राम में कोविड का आंकड़ा
अब तक कुल जांच - 568797
अब तक कुल मरीज - 53360
अब तक कुल स्वस्थ - 50328
अब तक हुई कुल मौत - 323
कुल सक्रिय मरीज - 2709
होम आइसोलेट - 2492
अस्पतालों में भर्ती - 217
पोस्ट कोविड ओपीडी में रोजाना करीब 5 - 7 मरीज आ रहे हैं, जिनमें थकान, सिर दर्द, गले खराब होने समेत अन्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। सामान्यत: 5 दिन में लोग ठीक हो रहे हैं, लेकिन थकान व कमजोरी की समस्या लंबे समय तक रह रही है।
- डॉ. नवीन, फिजीशियन, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल
अधिकांश मरीजों में थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ की समस्या सामने आ रही है। इसका कोई विशेष इलाज तो नहीं है लेकिन मरीजों में लक्षण के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को दोबारा कोविड जांच कराने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. वरुण, फिजीशियन, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें