फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के लिए सुबह से ही कतार में लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेषज्ञ टीकाकरण को अहम मान रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण के लिए युवाओं में भी खासा रुझान है। बुधवार को जिले में चिलचिलाती धूप में भी युवा टीकाकरण केंद्रों पर लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सरकारी केंद्रों पर लोगों की अधिक भीड़ रही, जिसकी वजह से जो लोग पहले केंद्रों पर पहुंचे, उन्हीं को टीके की संख्या के अनुसार टोकन जारी किए गए। बाद में आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा, क्योंकि ज्यादा संख्या में डोज नहीं थी।
विज्ञापन

31 मई के बाद जिले में पहली बार बुधवार को निजी केंद्रों से ज्यादा शासकीय केंद्रों पर लोगों ने टीका लगवाया। स्थिति यह रही कि लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने से सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचे लोगों को दोपहर में जाकर टीका लग सका। आठ दिन बाद शासकीय केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग में भी टीकाकरण किया गया, जहां 5230 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं, इसी आयु वर्ग में निजी केंद्रों पर 6492 लोगों ने टीका लगवाया।
बुधवार को जिले में 41 शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें से 18-44 आयु वर्ग में 5230 लोगों को टीका लगा और सभी लाभार्थियों को टीके की पहली डोज दी गई। वहीं, निजी केंद्रों पर 6492 ने टीके की पहली डोज व 190 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में कुल 4129 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 2584 लोगों ने टीके की पहली व 917 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। इसी आयु वर्ग में निजी टीकाकरण केंद्रों पर 474 ने पहली व 154 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

238 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा टीका
बुधवार को 238 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 215 ने निजी केंद्रों पर कोरोना की पहली डोज ली, जबकि 19 को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, 3 स्वास्थ्यकर्मियों ने निजी केंद्रों पर पहली व सिर्फ 1 स्वास्थ्यकर्मी ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। जिले में बुधवार को 919 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया। इसमें से 584 ने शासकीय केंद्रों पर पहली व 332 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, निजी केंद्रों पर बुधवार को किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को टीका नहीं लगा। जिले में बुधवार को 15582 को पहली व 1616 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, शासकीय केंद्रों पर 9881 व निजी केंद्रों पर 7317 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
सूरत नगर से टीका लगवाने आया हूं। अस्पताल में सुुबह 7 बजे ही पहुंच गया था, अभी दोपहर के 12 बज रहे हैं। टीका लगवाने के लिए डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

- सतीश, निवासी सूरतनगर
-------
सुबह ही आ गया था। इंतजार तो लंबा करना पड़ा। 18-44 आयु वर्ग के लिए इसी तरीके से शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण चलाना चाहिए।
- भीमसेन, निवासी सेक्टर-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें