फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गढ़ी हरसरू के लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, नाली और पेयजल लाइन पर 1.56 करोड़ खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से गढ़ी हरसरु गांव में जल्द ही बड़े विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। गांव में सड़क, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
परियोजना के तहत पूरे मार्ग पर नई आरसीसी सड़क, बरसाती पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन और नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन कामों के पूरा होने के बाद गांव के लोगों को बेहतर सड़क और पानी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के इस हिस्से में लंबे समय से सड़कें टूटी हुई हैं। बरसात के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार जलभराव के कारण वाहन भी फंस जाते हैं और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था भी पूरी तरह ठीक नहीं है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-

गांवों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी और जल निकासी जैसी सुविधाएं लोगों की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इसलिए इस परियोजना को तय समय के भीतर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। -जुगमिंदर यादव, पार्षद वार्ड नंबर-1, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन


गांव में सड़क, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए योजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है।-सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें