फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। संक्रमण को रोकने एवं इससे बचाव के लिए सरकार ने लोगों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार के आदेशानुसार यदि कोई व्यक्ति मास्क पहने बिना दिखाई देता है, उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन गुरुग्राम में इन आदेशों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। शहर के भीड़भाड़ वाले सदर बाजार सहित अन्य मार्किट और सड़कों पर अधिकांश लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं, वहीं सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं करते दिखाई दे रहे। सरकार के आदेशों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय नहीं दिखाई नहीं दे रहा। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद भी लोगों में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में जिला प्रशासन की लापरवाही गुरुग्रामवासियों के लिए मुसीबत बनकर सामने आ सकती हैै।
विज्ञापन

रेहड़ी-पटरी वाले हो चुके लापरवाह
शहर के बाजार व सड़कों पर रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोग लापरवाह हो चुके हैं और बिना मास्क लगाए पूरे दिन घूमते रहते हैं एवं सामान बेचते रहते हैं। कई बार यहां आने वाले लोगों द्वारा इनको टोका जाता है। लेकिन अधिकतर रेहड़ी वाले लोगों की बातों को भी अनसुना कर देते हैं, वहीं कुछ रेहड़ी वाले थोड़ी देर मास्क लगा लेते हैं और फिर हटा देते हैं। शहर में काफी रेहड़ियों पर खाने-पीने का सामान बिकता है, ऐसे में अगर रेहड़ी लगाने वाले लोग ही लापरवाही करके मास्क नहीं लगाएंगे तो यहां आने वाले लोगों के बीच कोरोना संक्रमण फैलने में तेजी आ सकती है। जिला प्रशासन को रेहड़ी-पटरी वालों को मास्क लगाने एवं सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धुलवाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
सदर बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोग
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बावजूद भी काफी लोग बेपरवाह बने हुए हैं। शहर के मुख्य सदर बाजार में मंगलवार को अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए नजर आए। वहीं बाजार के अधिकतर दुकानदार और दुकान-शोरूम में काम करने वाले लोग भी मास्क नहीं लगा रहे। जबकि सरकार ने भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन लोगों की लापरवाही पूरे जिले पर भारी पड़ सकती है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर लापरवाही दिखा रहे हैं और बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें