फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव से बढ़ रहा बीमारियों का प्रकोप

Sun, 21 Jul 2019 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण थोड़ी सी बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है और जलभराव के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जुलाई की शुरुआत से ही शासकीय व निजी अस्पतालों में डायरिया व बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। इन हालातों के लिए काफी हद तक शहर से लेकर गांव-गांव में होने वाला जलभराव जिम्मेदार है।

विज्ञापन


जल निकासी की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण गांव तो दूर शहर के पॉश इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। आधे घंटे की बारिश के बाद ही बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। क्या बस स्टेशन, क्या बाजार हर जगह बारिश के बाद कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

सेक्टर-10 रोड, सराय रोहिला समेत कई जगहों पर लंबे समय तक एक ही जगह पर जलजमाव होने के कारण उसमें मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों को निमंत्रण मिल रहा है। सेक्टर-15 में कुछ जगहों पर तो एक-एक सप्ताह तक बारिश का पानी नहीं सूख रहा है। सड़े हुए पानी को निकालने के लिए नगर निगम की तरफ से कोई व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। इसमें मच्छर तो पनप ही रहे हैं साथ ही इनसे उठने वाली सड़ांध से लोगों आस-पास के लोगों का जीना दुश्वार है।
विज्ञापन


पहली बारिश के बाद ही बढ़ने लगे मरीज :
बीते तीन जुलाई को मानसून की पहली बारिश होने के बाद से ही सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। औसतन प्रतिदिन दस से ज्यादा मरीज ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनको या तो बुखार है या फिर त्वचा से संबंधित शिकायतें हैं। हालांकि, अब तक ऐसे पांच मरीज ही सामने आए हैं, जिनमें जांच के बाद मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभिन्न शासकीय अस्पतालों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बीमारी से संबंधित काफी मरीजों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही बीमारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें