फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उद्योग विहार फेज-4 में खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने सड़क की मरम्मत के लिए उठाई आवाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
उद्योग विहार फेज-4, सेक्टर-18 की मुख्य सड़क राव गजराओ सिंह मार्ग की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। यह सड़क सेक्टर-21, 22, 23 को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ती है, जिससे यहां प्रतिदिन यातायात का दबाव बना रहता है।
विज्ञापन

बावजूद सड़क की मरम्मत की कोई कोशिश प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही है। राहगीरों ने सड़क की मरम्मत के लिए सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई जा रही है। क्षेत्रवासियों को रोजाना टूटी-फूटी सड़क और उड़ती धूल का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को कठिनाई होती है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। तेज रफ्तार से गुजरते वाहनों के कारण धूल का गुबार इतना घना हो जाता है कि दृश्यता भी प्रभावित होती है। स्थानीय निवासी गजेन्द्र सिंह का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें