फर्रुखनगर। गांव महचाना में मादलपुरिया वाले तालाब (जोहड़) को व्हीर्लपूल कंपनी व एसएसटी संस्था द्वारा जीर्णोद्धार करने कार्य शुरू कर दिया गया है। यह तालाब करीब सौ साल पुराना है। व्हीर्लपूल कंपनी की तरफ से पहुंची अधिकारी स्वाति ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वाति व आशिफ ने ग्रामवासियों को पानी की महत्वता के बारे में जानकारी दी। समाजसेवी राहुल महचाना ने तालाब के इतिहास और इसके जीर्णोद्धार से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। संवाद