फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोजाना घंटों जाम में जूझने की विवशता, उद्योग व्यापार ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र के 300 उद्यमी सड़क निर्माण में देरी से परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दौलताबाद पुल और दौलताबाद रोड पर रोजाना जाम यहां के निवासियों के लिए आफत बना हुआ है। क्षेत्र के उद्यमी और दौलताबाद रोड के व्यवसायी लंबे समय से चल रहे सड़क के कार्य के कारण परेशान हैं। पिछले चार महीने से यहां सड़क निर्माण के कार्य के कारण पहले सड़क तोड़ी गई फिर एक तरफ की सड़क बंद कर दी गई। यह रास्ता पुराने शहर, रेलवे स्टेशन को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। इसके साथ करीब 300 उद्योग और एक लाख से ज्यादा आबादी रहती है, जो सड़क तोड़कर रास्ता बंद किए जाने से त्रस्त हैं।

सबसे बड़ी मुश्किल मेडिकल इमर्जेंसी की
सबसे बड़ी मुश्किल मेडिकल इमर्जेंसी की है। जाम के कारण एंबुलेंस फंस रहे हैं। सुबह, शाम दोपहर घंटों दौलताबाद पुल जाम रहता है। फैक्टरियों में काम करने वाले लोग समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। कामगारों के पैसे कट रहे हैं। - राजेश पटेल, राजेंद्रा पार्क
विज्ञापन



एक तरफ की सड़क बंद है। द्वारका एक्सप्रेस वे की ओर से रास्ता बंद है। एक तरफ की बनी हुई सड़क पर गाड़ी चढ़ाने के लिए स्लोप नहीं है। कोई साइन बोर्ड नहीं है। हम अपने माल की डिलीवरी समय पर नहीं कर पा रहे हैं। - हरीश गुप्ता, उद्यमी

3 महीने से ज्यादा समय हो गए। पूरा रास्ता बंद है। सड़क बनाने की प्रक्रिया बहुत धीमी है। बगैर ड्रेनेज, सीवेज की लाइन पर काम किए अच्छी भली सड़क तोड़ दी गई। द्वारका एक्सप्रेस वे से रास्ता बंद है। यहां के 300 उद्योग ठप होने की स्थिति में हैं। - पवन कुमार जिंदल, अध्यक्ष दौलताबाद उद्योग संघ

औद्योगिक क्षेत्र की गलियों के सीवेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी भरा है। एक तरफ की सड़क बंद है। रोजाना घंटों जाम लगता है। हमारे उद्योग और यहां के व्यापार ठप है। - उमेश चंद्र द्विवेदी, महासचिव दौलताबाद उद्योग संघ
विज्ञापन


हमारी दुकानें में पिछले तीन महीने से केवल दुकानदार आ रहे हैं। ग्राहकों का रास्ता बंद है। यहां राजेंद्रापार्क, टेकचंद नगर, सूरत नगर, जारा आवास में रहने वाले एक लाख से ज्यादा लोग सड़क तोड़े जाने से परेशान हैं। - नवीन कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें