फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टूटी सड़क से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर से तावडू जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत जर्जर
विज्ञापन


पुलिस ने संबंधित विभाग से वार्ता कर दिया दो दिन के भीतर समाधान का भरोसा





संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। बिलासपुर से तावडू जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसाती पानी भरने से सड़क टूटकर तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क ठीक न करने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम लगा दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर दो दिनों में समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया।

पथरेडी गांव के लोगों ने बताया कि बिलासपुर-तावडू मार्ग पर जिंदल कंपनी के सामने पिछले काफी समय से पानी भरा रहने के कारण मार्ग के गड्ढों में तब्दील होने के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा इस समस्या का स्थायी समाधान न करने के कारण ग्रामीणों सहित वाहनों चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है, जिसके चलते मंगलवार को जाम लगाया गया। जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मार्ग ठीक करने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कराए जाने के बाद दस मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया तथा कंपनी व वेयर हाऊस प्रबंधकों को सड़क पर पानी न छोड़ने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरेड़ी निवासी बॉबी ने बताया कि सडक़ के दोनों तरफ बनीं कंपनियां व वेयरहाउस बारिश के पानी की निस्तारण की कोई व्यवस्था न होने के कारण पानी को सडक़ पर छोड़ देते हैं जिस कारण से बरसात व कंपनियों का पानी सडक़ों पर आने से सडक गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें