फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हड़ताल जारी रखेंगे पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सात फायर स्टेशनों के पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी सेक्टर-29 में हड़ताल पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के साथ बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति नहीं बनी। ऐसे में पेरोल कौशल दमकल कर्मचारी अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान साहून खान ने कहा कि मांगों के समाधान होगा तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मचारी रणवीर सिंह व भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने, उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इसके अलावा पांच हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता लागू करने, पे-रोल व कौशल निगम के दमकल कर्मचारियों को विभाग के सर्जित पदों पर समायोजित कर समान काम समान वेतन देने सहित अन्य मांगें रखी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें