फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटवारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर स्थित पटवार घर के गेट पर ताला, लोगों के नहीं हो रहे काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। राजस्व विभाग के नए पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे में आ रही तकनीकी दिक्कतों के विरोध में दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन ने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पटेल नगर स्थित पटवार घर के गेट पर ताला बंद रहा और लोगों के कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान सतपाल यादव ने बताया कि जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में पिछले चार महीनों से रिकॉर्ड में अनियमितताएं और तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। इससे राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिकॉर्ड संबंधी काम के लिए लोगों को बार-बार तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे पटवारियों और आमजन के बीच विवाद की स्थिति भी बन रही है। उन्होंने बताया कि पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त आईटी स्टाफ भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा ई-गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए कर्मचारियों को आवश्यक टैब उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे में 20 मीटर की निर्धारित रेंज को भी अव्यावहारिक बताया गया है। इससे धान और ईंक जैसी फसलों का सर्वे करने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। एसोसिएशन का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर सरकार और अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। दूसरी ओर पटवारियों के हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें