फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ क्षेत्र में 150 मकान मालिकों नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला योजनाकर विभाग की ओर से अवैध निर्माण और रिहायशी मकानों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर डीएलएफ क्षेत्र में 150 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। डीएलएफ फेज एक में विभाग की तरफ से कुल 3658 मकानों का सर्वे किया गया था। डीएलएफ फेस एक से पांच में 4000 से अधिक मकानों में नियमों का उल्लंघन किया हुआ है। अब तक अलग-अलग फेज में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही हैं।
विज्ञापन

डीटीपीई अमित मधोलिया का कहना हैं कि डीएलएफ फेज एक में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 43 और जनरल श्रेणी के 3615 प्लाॅट हैं। इसमें से ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 20 और जनरल श्रेणी के 281 मकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 20 मकानों और जनरल श्रेणी के उल्लंघन वाले 238 मकानों को नोटिस जारी किया चुका हैं। अब मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में 23 जनवरी को सुनवाई होनी हैं। इससे पहले विभाग की तरफ से कोर्ट में अब तक की कारवाई की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। डीएलएफ फेज तीन में भी दो हजार से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अन्य फेज में भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही हैं।
विज्ञापन




मनोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें