फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना ठोकेगा गश्ती दल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और इधर-उधर कूड़ा फैलने वालों पर लगाम कसने के लिए निगम गश्ती दलों का गठन कर रहा है। यह गश्ती दल मौके पर ही गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना ठोकेगा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी होगी। जिससे कूड़ा फैला रहे व्यक्ति के खिलाफ साक्ष्य भी प्रस्तुत किया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम ने तय किया है कि कचरा कलेक्शन प्वाइंट की प्रतिदिन सफाई होगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स कवर हो, जिससे गंदगी न दिखाई दे। अगर कोई कचरा कलेक्शन प्वाइंट या कूड़ेदान के अलावा कहीं कूड़ा डालता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम में एक बैठक हुई, जिसमें सफाई व्यवस्था में दुकानदारों का सहयोग लेने की बात भी कही गई। निगमायुक्त मुकेश आहुजा ने निर्देश दिए कि सफाई अधिकारियों की गाड़ियों पर सैनिटेशन स्क्वॉयड लिखी प्लेट लगेगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगेगा। सैनिटेशन कंट्रोल रूम में ईको ग्रीन एनर्जी का एक कर्मचारी भी मौजूद रहेगा। बल्क वेस्ट जनरेटर के संबंध में सभी विशेष स्क्वायड 3 दिन एक जोन में काम करेंगे। उस जोन में स्थित सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों के यहां दौरा करके ठोस कचरा प्रबंधन होना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, डॉ. विजयपाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें