रेहडी,पटरी व दुकानदारों ने सामान आदि रखकर किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। कस्बे का प्रसिद्ध बाजार नौहटा चौक अब अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। प्रशासन ने कई बार यहां कब्जा हटाने की कार्रवाई की है लेकिन इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
बाजार का रास्ता लगभग 40-50 फीट चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण के चलते मुख्य रास्ता संकरा हो गया है। पटौदी ब्लॉक के अलावा फर्रुखनगर ब्लॉक के गांवों के लोग भी इसी बाजार से हर प्रकार का सामान आदि खरीदने के लिए आते है। अतिक्रमण के चलते यहां से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है।