फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी ट्रॉफी: गुड़गांव ने पंचकूला को सात विकेट से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पटौदी ट्रॉफी 2026-27 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गुड़गांव की टीम ने पंचकूला की टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में गुड़गांव के ऑलराउंड प्रदर्शन के आगे पंचकूला की टीम पस्त नजर आई।

गुड़गांव की पुरुष सीनियर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंचकूला की शुरुआत बेहद खराब रही। वहीं, टीम की ओर से रुद्र रावत ने 100 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा रोहित सिंह ने 33 और आर्यन वर्मा ने 28 रन का योगदान दिया। गुड़गांव की ओर से यश सिंह ने तीन विकेट और सुमित कुमार ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, सौरव यादव को दो और आरव को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड़गांव की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। गेंदबाजी में तीन विकेट लेने वाले सुमित कुमार ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 102 रन की शतकीय पारी खेली। उनका बखूबी साथ निभाते हुए मोक्ष मुद्गिल ने 81 रन बनाए। दोनों के बीच हुई बेहतरीन शतकीय साझेदारी की बदौलत गुड़गांव ने 36.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 206 रन बना लिए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। पंचकूला की तरफ से मनदीप भारद्वाज ने 2 और कर्तव्य जगदेव ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें