फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी रोड का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने निगम अधिकारियों के साथ किया दौरा
विज्ञापन

गांव भांगरौला में बीपीएल बस्ती में जल्द शुरू होगा गलियों का निर्माण

मेले से पहले गांव कासन की सभी गलियां बनेगी




अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर की मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मेयर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि मुख्य पटौदी रोड पर द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव वजीरपुर तक का सौंदर्यीकरण किया जाए। इसमें सेंट्रल वर्ज, स्पीड ब्रेकर के साथ-साथ लाइटों को ठीक करवाएं।
गांव भांगरौला में बीपीएल बस्ती में गलियों, नालियों का निर्माण किया जाए। साथ ही गांव में निगम की ओर से बनाए गए कम्युनिटी हाॅल का रखरखाव किया जाए। बैडमिंटन कोर्ट में सिंथेटिक ट्रैक बनवाया जाए। गांव कासन में दौरे के दौरान मेयर ने अधिकारियों से कहा कि बाबा बिस्हा के मेले से पहले गांव की सभी गलियों का निर्माण कार्य पूरा होना सुनिश्चित करें। इसी के साथ गांव के मुख्य बाजार में सड़क निर्माण जल्द पूरा करें। मंगलवार को मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव गांव कुकडौला और फाजिलवास का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ एक्सईएन निजेश, मनदीप धनखड़, एसडीओ अनिल मलिक, जेई अनदीप, अजय, सीएसआई विजय कौशिक, एसआई सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें