फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर रोजाना ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को हो रही भारी दिक्कत, ऑफिस और कामकाज पर पड़ रहा असर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से दिल्ली और रेवाड़ी रूट पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को इन दिनों ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सुबह और शाम के समय कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं, जिससे ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, छात्र और व्यापारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।



गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखाई देते हैं। दिल्ली, सराय रोहिल्ला और अन्य क्षेत्रों में नौकरी करने वाले हजारों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन ट्रेनों के लगातार लेट होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें 20 मिनट से लेकर एक घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं, जिससे ऑफिस पहुंचने में देरी हो जाती है और अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन




ट्रेन लेट होने से बिगड़ रहा पूरा शेड्यूल


मैं रोजाना गुरुग्राम से दिल्ली नौकरी के लिए जाता हूं। पिछले कई दिनों से ट्रेन समय पर नहीं आ रही। इससे ऑफिस पहुंचने में काफी देरी हो जाती है। -विकास यादव, दैनिक यात्री
विज्ञापन


सुबह ट्रेन लेट होने से पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है। कई बार मीटिंग भी मिस हो जाती हैं, जिससे काम प्रभावित होता है। -अमरजीत, नौकरीपेशा


मेरी गुड़गांव रेलवे स्टेशन के पास दुकान है। रोजाना पटौदी से आता हूं। ट्रेन लेट होने के कारण रोज देरी हो ही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। -रमेश अग्रवाल, व्यापारी

सुबह-शाम इस रूट पर रोजाना ट्रेन लेट रहती ही, जिस कारण सुबह ऑफिस व शाम को घर पहुंचने में भी लेट हो जाते हैं। -देव कौशिक, नौकरीपेशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें