फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय मार्च

विज्ञापन
बंगाल व असम में जीत के बाद नूंह में विजय जूलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
-ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे, लड्डू बांटकर किया खुशी का इजहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भारतीय जनता पार्टी की दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद नूंह जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद शहर में पैदल विजय मार्च भी निकाला गया।
कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। खासकर बंगाल में मिली सफलता को उन्होंने बेहद अहम बताया और इसे जनता के बदलाव के संकल्प का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों की जीत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री संजय सिंह, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, जिला कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन, जिला महामंत्री हेमराज शर्मा, रमेश मानुवास, नगर परिषद व नगरपालिका चेयरमैन संजय मनोचा, मनीष जैन, पंडित मूलचंद शर्मा, जिला सचिव दिनेश नागपाल, आस मोहम्मद सरपंच, थानसिंह कश्यप, अरशद सरपंच, सतीश कुमार, गोपाल माथुर, ओमप्रकाश, कृष्ण दायमा मंडलाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष सूरज खुराना, संतलाल सरपंच, धर्मवीर सैनी और जगदीश भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
फिरोजपुर झिरका में भी मना जश्न
फिरोजपुर झिरका। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से शहर में कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में आते ही मुख्य बाजारों में कार्यकर्ता एकत्रित होकर जश्न मनाने लगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रसिद्ध पंक्तियां अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा भी याद की गईं। मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता के विश्वास की जीत है, जिसने बदलाव का समर्थन करते हुए बड़ा जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करती है। सुनील जैन ने कहा कि अब राज्य में विकास की नई दिशा देखने को मिलेगी और चौमुखी प्रगति के रास्ते खुलेंगे। इस मौके पर रिटायर्ड एसडीओ योगेश जैन, राजकुमार गर्ग, बॉबी जैन, सीटू जैन, रतन गोयल, मनोज जैन और सुधीर जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें