फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियों का बेहतर केंद्र बनेगा पार्क : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास
विज्ञापन

नंबर गेम- 10 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बृहस्पतिवार को गांव वजीरपुर में स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास से पहले मेयर ने पार्क में लगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि नगर निगम ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। पार्क के विकास से इसकी सुंदरता बढ़ेगी और यह लोगों के लिए स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियों का बेहतर केंद्र बनेगा।

उन्होंने बताया कि पार्क में चहारदीवारी बनाई जाएगी, ओपन जिम लगाया जाएगा और हरियाली बढ़ाने के लिए घास लगाई जाएगी। इससे लोगों को स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। मेयर ने यह भी कहा कि गांव में एससी चौपाल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। साथ ही पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही ग्रामीणों से सार्वजनिक संपत्तियों की देखभाल में सहयोग करने की अपील की, ताकि इन सुविधाओं का लंबे समय तक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें