गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग के निर्देशानुसार जिले में 11 जून से 20 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान 2026 चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। साथ ही जनभागीदारी के माध्यम से स्थायी व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों, ग्राम सचिवालयों, स्वयं सहायता समूहों, युवा क्लबों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ब्यूरो