फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जोनियावास में खंड स्तरीय खेल महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण सिर्फ लॉन्ग जंप, हाई जंप और कुछ थ्रो इवेंट्स हुए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोनियावास में खंड स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने उद्घाटन कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पातली की प्रधानाचार्य ममता नरूला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडेवला के प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय में पहुंचे सभी अतिथियों और शिक्षकों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन




बारिश ने डाला खलल, कुछ ही इवेंट हो सके आयोजित
लगातार हो रही बारिश के कारण खेल आयोजन में कई बाधाएं आईं। इस वजह से केवल लड़कियों की लॉन्ग जंप, हाई जंप और कुछ थ्रो इवेंट्स ही हो पाए। बाकी इवेंट्स को मौसम के ठीक होने पर आयोजित कराने की संभावना है। हालांकि, खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था। विभिन्न स्कूलों से आए पीटीआई अपने-अपने विद्यालयों से खिलाड़ियों को लेकर पहुंचे और प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें