फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदगी से बदहाल पापड़ा हरिजन मोहल्ला, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-महिलाओं और बच्चों का सड़क से गुजरना मुश्किल हुआ, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। कस्बे से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर बसा पापड़ा गांव पंचायत विभाग व सरपंच की अनदेखी के चलते गंदगी की वजह से बदहाल हैं। करीब 60 से ज्यादा घरों वाले हरिजन मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी पानी की निकासी और गंदगी को दूर नहीं कराया गया। गंदगी की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। गांव में मच्छरों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिससे ग्रामीण कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों ने शुक्रवार को एकत्र होकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना हैं कि इस मुख्य मार्ग पर प्राथमिक स्कूल बना हुआ हैं। पढ़ने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। यहीं नहीं स्कूल के सामने गंदा पानी सड़क पर भरा रहता हैं और सड़क पर कीचड़ फैली हुई है। इसके अन्य मार्ग भी दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि गंदगी की सफाई होनी चाहिए। जिससे लोगों को बदबू से निजात मिल जाए। स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चें कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले करीब एक साल से मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। लोगों को भारीपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। हमारी मांग हैं कि जल्द ही सफाई होनी चाहिए। जिससे लोगों को गंदगी वो बदबू से निजात मिल जाए।
आबिद, ग्रामीण पापड़ा।
-
मुख्य रास्ते में लगा हुआ गंदगी का अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रिश्तेदार आने-जाने में कतराते हैं। बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सभी बस्ती वाले चाहते हैं कि जल्द से जल्द गंदगी की सफाई होनी चाहिए।
राकिब, ग्रामीण पापड़ा।

गांव का सरपंच बस्ती वालों की खैर खबर चुनाव के दौरान ही लेता है। उसके बावजूद 5 साल के लिए इस बस्ती को भुला दिया जाता है। मुख्य मार्ग में स्कूल के दरवाजे के सामने गंदगी का ढेर लगा रहता है। जिस अध्यापक और बच्चों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

कमरू, ग्रामीण।

गांव के फिरनी वाले रास्तों पर मरम्मत का कार्य जिला परिषद कोटे से करवाया जा रहा है। दो महीने में पूरा काम मुकम्मल हो जाएगा। हरिजन मोहल्ला और स्कूल के सामने जो गंदगी पड़ी हुई है उसकी जल्दी ही सफाई की जाएगी और मरम्मत कार्य के बाद इसका स्थाई समाधान हो पाएगा।
खलील, सरपंच पापड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें