फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 में होना होगा हैप्पी: किन्नरों के मनमाने पैसे मांगने पर पंचायत की रोक, अधिक मांगा तो होगी कानूनी कार्रवाई

Tue, 09 May 2023 10:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर

सार

पंचायत ने फैसला लिया है कि किन्नर गांव में सिर्फ 500 रुपये की मांग कर सकते हैं। ज्यादा पैसा देने के लिए व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन
किन्नर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित बादशाहपुर के गांव बहल्पा में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा पैसे लेने के लिए जबरदस्ती करने को लेकर पंचायत ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही पंचायत ने भोंडसी थाना पुलिस को भी किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे मांगने को लेकर पत्र लिखा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन गांव में किन्नरों द्वारा जबरदस्ती मोटी रकम वसूली जाती है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। गांव बहल्पा निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि बीते दिनों किन्नरों द्वारा एक गरीब आदमी से जबरदस्ती 5100 रुपये लेने का मामला सामने आया था। इससे पहले भी किन्नरों द्वारा गांव में लड़के के जन्म व शादी जैसे समारोह पर जबरदस्ती 21 हजार रुपये तक ले लिए जाते थे।
विज्ञापन

जब किन्नरों का विरोध किया जाता था, तो वह उनके घर से सामने तमाशा करना शुरू कर देते हैं। इसके चलते परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर पंचायत ने फैसला लिया है कि किन्नर गांव में सिर्फ 500 रुपये की मांग कर सकते हैं। ज्यादा पैसा देने के लिए व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा। इसके बाद भी किन्नर ज्यादा पैसे की मांग करते हैं तो उनके गांव में ही प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। इसके साथ ही किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें