फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव चौक हादसों का हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पार करना बना जानलेवा, हाईवे के दोनों ओर बसावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित पचगांव चौक पर फुटओवर ब्रिज या अंडरपास नहीं होने से लोगों को नेशनल हाईवे को पार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एफओबी नहीं होने के कारण आए दिन हाईवे पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे को पार करते समय कई लोगों की मौत हो चुकी हैं और हर हफ्ते यहां पर हादसे होते रहते हैं।
दरअसल हाईवे के दोनों ओर गांव की बसावट और औद्योगिक कंपनियां हैं। ऐसे में लोग जान को जोखिम में डालकर हाईवे को पार करने में मजबूर हो रहे हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव चौक के नजदीक लंबे समय से फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन




फुटओवर ब्रिज या अंडरपास की सुविधा नहीं होने से हाईवे को पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर हफ्ते यहां पर हादसे होते रहते हैं। - त्रिलोक चंद सोनी, ग्रामीण

हाईवे के दोनों तरफ गांव व औद्योगिक कंपनियां हैं, ऐसे में आए दिन लोगों को रोड पार करना होता है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने से लोग वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। - सतपाल रोहिला, ग्रामीण
विज्ञापन


यहां अंडरपास या एफओबी नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में लोग जान को जोखिम में डालकर हाईवे को पार करने में मजबूर हो रहे हैं। - राहुल, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें