फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत मिलाकर 26 पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी की अकादमी के हैं सभी खिलाड़ी, जिले के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जिले में जिला तीरंदाजी एसोसिएशन प्रतियोगिता में पटौदी की बीएस अकादमी के 18 खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण व रजत पदक जीतकर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया। यह प्रतियोगिता 17 और 18 जनवरी को गुरुग्राम के गांव सराय अलावार्दी में खेली गई। इसमें जिले के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-10 आयु वर्ग में इंडियन राउंड रिदम, अथर्व, नितेश, अधीक्षिक ने स्वर्ण पदक, जानकी ने इंडियन राउंड में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। अंडर-13 आयुवर्ग में रिदम व त्रिवेश ने इंडियन राउंड में टीम रजत पदक, बालिका वर्ग में अगरिया, नव्या, इशानी, जानकी ने इंडियन राउंड टीम रजत पदक हासिल किया। अंडर-15 आयुवर्ग में धैर्य, रजत, आयुष ने इंडियन राउंड टीम में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-13 आयुवर्ग में दक्ष ने रिकर्व राउंड में व्यक्तिगत रजत पदक जीता। अंडर-15 आयुवर्ग में धैर्य ने इंडियन राउंड में व्यक्तिगत रजत पदक जीता। अंडर-15 आयु वर्ग में भाविक यादव, पार्थ, मुदित सैनी ने रिकर्व राउंड में स्वर्ण पदक, अंडर 15 आयुवर्ग में पार्थ रिकर्व राउंड के व्यक्तिगत में रजत पदक जीता।
अंडर-15 आयुवर्ग में भाविक रिकर्व राउंड में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता। अंडर-17 आयुवर्ग में धैर्य ने इंडियन राउंड कांस्य पदक व 19 आयुवर्ग में धैर्य ने इंडियन राउंड में व्यक्तिगत रजत पदक जीता। अंडर-10 आयुवर्ग में रिदम ने इंडियन राउंड के व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक व नितेश इंडियन राउंड व्यक्तिगत में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बीएस अकादमी के प्रशिक्षक दीन दयाल रेवाडिया ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता में अकादमी के 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रशिक्षक दीन दयाल ने सभी खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें