फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट, सांसें अटकीं-

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में चौथे दिन भी ऑक्सीजन के संकट के कारण मरीजों की सांसें अटकी रहीं। फोर्टिस, मैक्स, आर्यन और पारस सहित एक दर्जन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई। दूसरी ओर, मानेसर स्थित स्टार एयर गैस कंपनी के बाहर गैस के लिए लंबी लाइन लगाए लोग देर रात तक डटे रहे। जबकि गैस कंपनी के संचालक ने कहा कि फिलहाल गैस नहीं आ रही है। क्योंकि उनका टैंकर बावल पुलिस ने भिवाड़ी नहीं जाने दिया है। उसे किसी दूसरे शहर में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पानीपत भेज दिया गया है। देर शाम आर्यन तथा पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फोर्टिस अस्पताल के संचालकों ने ट्विट करके कहा कि उनके यहां मात्र 45 मिनट की ही ऑक्सीजन है। जबकि यहां 200 कोविड मरीज हैं। इसी तरह मैक्स अस्पताल की ओर से भी ट्विट करके कहा गया कि उनके यहां करीब सौ मरीजों के लिए तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। इनके अलावा शहर के कई और अस्पतालों ने ऑक्सीजन की मांग की है।
जिला प्रशासन की ओर से दो अस्पतालों के लिए आपात व्यवस्था कराई गई। आर्यन और पारस में देर शाम गैस की किल्लत होने की जानकारी मिली है। सुबह दो अस्पतालों के ट्विट आने के बाद अपर मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में अस्पतालों के लिए बढ़ी हुई मांग के अनुसार ऑक्सीजन का कोटा तय हो जाएगा। उसी के आधार पर गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

नहीं मिल रहा प्रशासन का सहयोग
आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव का कहना है कि जनता को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है। स्टार एयर गैस के जिस टैंकर को बावल के कसौला थाने में रोका गया था। उसे भिवाड़ी के स्थान पर पानीपत के लिए भेज दिया गया। जिसके कारण मानेसर में गैस नहीं आ पाई। जबकि यहां पर छोटे अस्पताल तथा लोगों के घरों के लिए निशुल्क गैस की व्यवस्था कराने में ब्रेक लगा है। जबकि शनिवार सुबह से सिलिंडर लेकर लंबी लाइन लगाकर इंतजार कर रहे लोग देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें