फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झुकी इमारतों के मालिक संशय में, दिवाली पर घर से बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी प्लानिंग और एचएसवीपी के अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक-1 और सेक्टर-31 में झुकी हुई दो इमारतों के मालिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। वे जिला नगर योजनाकार प्लानिंग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पीड़ित परिवार अपने घरों में दिवाली नहीं मना पाएंगे और किराये के फ्लैट तलाश रहे हैं।
जिला नगर योजनाकार प्लानिंग ने सुशांत लोक के प्लॉट नंबर सी-1769 के इमारत प्लान की मंजूरी रद कर दी है। वहीं, सी-1770 में बनी पांच मंजिला इमारत के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर की सलाह ली जाएगी। यदि यह इमारत हरियाणा बिल्डिंग मानकों के अनुरूप पाई जाती है, तो इसे नहीं तोड़ा जाएगा। इसके लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर से प्रमाणपत्र भी लेना होगा। सेक्टर-31 की इमारत नंबर-769 में दरारें आने और झुकने के कारण चार परिवार किराये के फ्लैट ढूंढ रहे हैं। इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाले अमित वशिष्ठ ने बताया कि वे दिवाली अपने घर पर नहीं मना पाएंगे। सभी परिवारों ने त्योहारों की योजना बनाई थी, लेकिन इमारत खाली करने से उनकी योजनाएं धरी रह गईं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ सर्वे, संपदा विभाग-2 अमित वशिष्ठ ने कहा कि इमारत को लेकर स्ट्रक्चर इंजीनियर की सलाह ली जा रही है। आगामी दो-तीन दिनों में जांच और सर्वे की रिपोर्ट पर आगे कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुशांत लोक की इमारतों पर कार्रवाई
डीटीपी प्लानिंग प्रवीन चौहान ने बताया कि स्ट्रक्चर इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद ही सुशांत लोक के सी-ब्लॉक में इमारत संबंधी अंतिम निर्णय होगा। फिलहाल प्लॉट में नींव भरवाकर क्षतिग्रस्त इमारत के साथ दीवार बनाई जा रही है। दीवार की मजबूती के लिए भी स्ट्रक्चर इंजीनियर से सलाह ली जाएगी। इससे इमारत की मजबूती का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-31 के परिवारों की परेशानी
सेक्टर-31 में इमारत नंबर-769 में दरारें आने से चार परिवार बेघर हो गए हैं। अमित वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें अपना घर होने के बावजूद किराये के घरों में रहना पड़ रहा है। दिवाली जैसे त्योहार पर भी वे अपने घर में नहीं रह पाएंगे। उनकी सभी त्योहारों की योजनाएं रद हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें