फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे जिले के 50 से अधिक खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-8 से अंडर-18 तक के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 15-16 अगस्त को सिरसा में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले के 50 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 15 और 16 अगस्त को सिरसा में किया जाएगा। इसमें सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के अंडर-8 से अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खिलाड़ी नियमित अभ्यास के साथ योग की विभिन्न विधाओं में अपनी तकनीक को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं।
जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी योग की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का करना है। जिले से 50 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिरसा जाएंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक भी मौजूद रहेंगे और प्रतियोगिता के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार-
कोच अजीत सोंलकी ने बताया कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए काफी समय से नियमित अभ्यास किया है। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी आयु वर्ग की स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा योगा संघ की ओर से किया जा रहा है। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन से छह अक्तूबर तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें