फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-17 और अंडर-19 में गुरुग्राम बना जिला चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- फर्रुखनगर और सोहना को हराकर दोनों वर्गों के खिताब पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एसजीएफआई जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में गुरुग्राम की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब अपने नाम कर लिए। अंडर-17 के फाइनल में गुरुग्राम ने फर्रुखनगर को सात विकेट से, जबकि अंडर-19 में सोहना को 41 रन से हराकर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंडर-17 फाइनल में फर्रुखनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। गुरुग्राम के गेंदबाजों के सामने फर्रुखनगर की टीम 48 रन पर आठ विकेट ही बना सकी। दक्ष ने 12 रन बनाए। गुरुग्राम की ओर से गर्व भनसाली, आरव कुमार और रय्यान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मयंक को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरुग्राम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर 50 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। प्रत्युष ने नाबाद 21, रय्यान ने नाबाद 14 और अथर्व ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन

अंडर-19 के फाइनल में गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाए। नमन जैन ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली। अनिरुद्ध मीणा ने 21 और सूर्यवंश ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहना की टीम 118 रन पर सिमट गई। अभिमन्यु ने 46 रन बनाए। गुरुग्राम ने मुकाबला 41 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

कोट-
खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों में विजेता गुरुग्राम की टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। -जगदीश अहलावत, एईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें