फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-12 में 125 से ज्यादा अवैध झुग्गियां तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस विभाग ने अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को सख्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई झुग्गियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। सेक्टर-12 में 125 से ज्यादा अवैध झुग्गियां तोड़ी गईं। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध संपत्ति पर रोक लगाना, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और भंडारण को रोकना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुधारना था। पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों की पहचान कर एक विस्तृत योजना बनाई थी। इन अपराधियों ने सरकारी जमीन पर झुग्गियां बनाकर न केवल पैसा कमाया, बल्कि क्षेत्र में नशा और अपराध भी फैलाया। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-12 मार्केट के पास लगभग दो एकड़ सरकारी जमीन पर बनाई गईं 125 से अधिक झुग्गियों को चिन्हित किया गया। इन झुग्गियों में नशीले पदार्थों की बिक्री और भंडारण की सूचना मिली थी। संवाद
विज्ञापन


दो अवैध कॉलोनियों में की तोड़फोड़



गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग ने गांव भोंडाकला और जमालपुर में अवैध निर्माणों को तोड़ दिया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि इस दौरान दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। टीम ने बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क को उखाड़ दिया है। दोनों जगहों पर अभी प्लाट लोगों को बेचे जा रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें