फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में फ्लेमिंगों के लिए बनेगा तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य जीव विभाग ने भेजा प्रस्ताव, लेक परिसर के साथ लगे हिस्से में बनेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खूबसूरत जलीय पक्षी फ्लेमिंगों को गुरुग्राम में बसाने के लिए सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में तालाब बनाया जाएगा। यह तालाब मुख्य झील के दूसरी ओर बनाया जाना है।पिछले सालों के दौरान सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान प्रवासी पक्षियों की संख्या कम हुई है। इस बात को ध्यान में रखकर वन्यजीव विभाग ने यह योजना बनाकर मुख्यालय में भेजा है।
वन्यजीव अधिकारी आरके जांगड़ा ने बताया कि पहले झील के पीछे बाउंड्री के दूसरी ओर करीब ढाई फुट गहरा तालाब था, इसमें पक्षी आते थे मगर समय के साथ यह सूख गया। लंबे समय से इसमें पानी नहीं है। करीब 110 फुट लंबे और 50 फुट चौड़े इसी हिस्से को करीब साढ़े चार फुट गहरा बनाकर इसमें पानी भरा जाएगा। इसको झील के साथ जोड़ देंगे। फ्लेमिंगो खारे पानी में भी रह लेता है। पहले यहां काफी संख्या में फ्लेमिंगो देखे जाते थे। तालाब बनाने के बाद उनकी संख्या बढ़ने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सर्दियों में पहले गुजरात से काफी संख्या में ग्रेटर फ्लेमिंगों आते थे। पिछले साल भी एक फ्लेमिंगो चंदू के वेटलैंड में घायल हो गया था। मगर इस साल यह पक्षी सुल्तानपुर और इसके आस-पास नहीं दिखा। वन्य जीव विभाग का यह अच्छा कदम है। उन्हें प्रवासी पक्षियों खास तौर पर ग्रेटर फ्लेमिंगो की आमद बढ़ेगी। - अनिल गंडास, वाइल्ड लाइफ रेस्क्यूअर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें