-जनवरी माह में 4461 लगाए गए डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में लावारिस कुत्तों का हमला बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग इलाकों से रोजाना राह चलते लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। खासकर घरों में काम करने आने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों पर हमलों के मामले तेजी से बढ़े हैं। लिहाजा सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 नए लोग एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 1100 से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों को पकड़ने और नसबंदी अभियान तेज करने की मांग की है।
100 रुपये
प्रति इंजेक्शन शुल्क
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना 25 से 30 नए डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। पुराने और नए मामलों को मिलाकर प्रतिदिन करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में प्रति इंजेक्शन 100 रुपये शुल्क लिया जाता है।
-
कुत्ते के काटने पर तुरंत करें यह काम
-घाव को साबुन और पानी से कम से कम 5-15 मिनट तक धोएं, जिससे वायरस निकल जाए।
-घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम, जैसे कि बीटाडीन का उपयोग करें।
-खून बहने पर साफ कपड़े से दबाएं।
-मिर्च, हल्दी, या चूना जैसी घरेलू चीजें लगाने से बचें।
-घाव को कीटाणुरहित पट्टी से ढक दें।
-आठ घंटे के भीतर डॉक्टर के पास जाकर इंजेक्शन लगवाएं।
-
वर्जन
नागरिक अस्पताल में रोजाना बढ़ते मामलों पर तुरंत इलाज किया जा रहा है। जनवरी में भी 1100 से अधिक को कुत्ते काटने के मामले नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं। प्रति एंटी-रेबीज इंजेक्शन 100 रुपये शुल्क लिया जाता है, कोशिश करें को तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवांए।
डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, गुरुग्राम