फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महाशिवरात्रि पर उत्सव में प्रकृति संरक्षण, जलाभिषेक का पानी पौधे में जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीतांबरा श्री सूर्यनारायण मंदिर में होगी हरित महाशिवरात्रि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित पीतांबरा श्री सूर्य नारायण मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि उत्सव में प्रकृति संरक्षण भी दिखेगा। मंदिर के महंत रॉबिन शर्मा ने बताया महाशिवरात्रि को विश्व हिंदू परिषद् की हरित महाशिवरात्रि अभियान से जोड़ा गया। पूजा और भंडारे में किसी किस्म के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जलाभिषेक और पूजा में उपयोग की गई सामग्री का प्राकृतिक निष्पादन किया जाएगा। दूध का अभिषेक किसी भी प्लास्टिक की थैली से नहीं किया जाएगा। जलाभिषेक का पानी पौधे में जाए इस तरह की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि उत्सव शुरू
मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। उत्सव 13 फरवरी की शाम से शुरू हो गया। मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती के हल्दी का उत्सव संपन्न हुआ। 14 फरवरी को माता पार्वती की मेंहदी की रस्म होगी और यहां आने श्रद्धालु महिलाओं को भी मेंहदी लगाई जाएगी। मंदिर के महंत रॉबिन शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ वंचित परिवारों के लिए विशेष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। महाशिवरात्रि को आठ प्रहर अष्ट भैरव की पूजा होगी। द्वादश ज्योर्तिलिंगों की स्थापना की जाएगी। समृद्धि के प्रतीक स्वर्ण आकर्षण भैरव की पूजा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम में 9 बजे से 12 बजे तक होगी। कार्यक्रम में विहिप के प्रतिनिधि अनुराग कुलश्रेष्ठ, आरएसएस के विनोद दुबे, पं. हनुमान तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें