फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक मुख्य अतिथि और कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना, गतिविधियों और अवसरों से परिचित कराया गया।

कुलगुरु डॉ. कौशिक ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों की दिशा तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों को सुरक्षित और प्रगतिशील शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी का उत्सव 2025 का हुआ समापन

गुरुग्राम विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान, भाषा विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी का उत्सव 2025 का समापन भव्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ। प्रतिष्ठित कवियों ने हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस और सामाजिक विषयों पर अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर हिंदी भाषा की समृद्धि और जीवंतता को साकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें