फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मुकेश शर्मा ने किया। इस दौरान विधायक ने श्रमिकों को नशामुक्ति और खेल भावना की शपथ दिलाकर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।


मुकेश शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, सहयोग, और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्रमिक वर्ग को समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि श्रमिक हमारी प्रगति का आधार हैं। उनके शारीरिक और मानसिक विकास के बिना राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस आयोजन में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, और 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, कुश्ती, रस्साकशी, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), और वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं। इस अवसर पर उप श्रम आयुक्त (कल्याण) सुरेंद्र कौर, उप श्रम आयुक्त सर्कल-1 गुरुग्राम, दिनेश कुमार, उप श्रम आयुक्त सर्कल-2, नवीन शर्मा, डीएसओ आरती कोहली और श्रम कल्याण अधिकारी नरेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें